You are currently viewing खाटूश्याम जी आरती | Khatushyam Ji Aarti
खाटूश्याम जी आरती | Khatushyam Ji Aarti

खाटूश्याम जी आरती | Khatushyam Ji Aarti

खाटूश्याम जी आरती | Khatushyam Ji Aarti

खाटूश्याम जी आरती | Khatushyam Ji Aarti

ॐ जय श्री श्याम हरे, प्रभु जय श्री श्याम हरे।
निज भक्तन के तुमने, पूरन काम करे।
हरि ॐ जय श्री श्याम हरे ॥
गल पुष्प की माला, सिर पर मुकुट धरे।
पीत बसन पीताम्बर, कुण्डल कर्ण पड़े।
हरि ॐ जय श्री श्याम हरे ॥
रत्न सिंहासन राजत, सेवक भक्त खड़े।
खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जड़े।
हरि ॐ जय श्री श्याम हरे ॥
मोदा खीर चूरमा , सुवर्ण थाल भरे।
सेवक भोग लगावत, सिर पर चंवर ढुरे।
हरि ॐ जय श्री श्याम हरे ॥
झांझ नगाड़ा और घड़ि़यावल, शंख मृदंग धुरे।
भक्त आरती गावे, जय-जयकार करे।
हरि ॐ जय श्री श्याम हरे ॥
जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे।
सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे।
हरि ॐ जय श्री श्याम हरे ॥
‘श्री श्याम बिहारीजी’ की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत ‘दासकमल’ स्वामी,मनवांछित फल पावे।
हरि ॐ जय श्री श्याम हरे ॥

Click here for YouTube Channel.

devkatha.com devkatha.in

thedevkatha.com thedevkatha.in

Share this post (शेयर करें)