You are currently viewing अंजनी माता जी आरती | Anjani Mata Ji Aarti

अंजनी माता जी आरती | Anjani Mata Ji Aarti

ॐ जय श्री अंजनी माता, मैया जय श्री अंजनी माता।
कपि केशरी महारानी, हनुमत की माता।।
ॐ जय श्री अंजनी माता, मैया जय श्री अंजनी माता ।।
चार भुजा अति सुन्दर, शीश मुकुट सोहे।
गल मोतियन की माला, दर्शन मन मोहे।।
ॐ जय श्री अंजनी माता, मैया जय श्री अंजनी माता ।।
आदि कुमारी माता, शक्ति जगदम्बा।
उमा रमा ब्रह्माणी, त्रिभुवन जन अम्बा।।
ॐ जय श्री अंजनी माता, मैया जय श्री अंजनी माता ।।
पन्नाराम सुखदाता, जिन पर कृपा करो।
रचना रुचिर रचाई, सालासर नगरी।।
ॐ जय श्री अंजनी माता, मैया जय श्री अंजनी माता ।।
सिद्ध पीठ यह मातु, हरि की नामकरण कीन्हा।
भजनी दास तिहारो, तिन को वर दीन्हा।।
ॐ जय श्री अंजनी माता, मैया जय श्री अंजनी माता ।।
यह आरती माता जी की जो कोई नर गावे।
हनुमान जी की कृपा से जग में, सुख समृद्धि पावे।।
ॐ जय श्री अंजनी माता, मैया जय श्री अंजनी माता ।।

Share this post (शेयर करें)