You are currently viewing वैभव लक्ष्मी आरती | Vaibhav Lakshmi Aarti

वैभव लक्ष्मी आरती | Vaibhav Lakshmi Aarti

ॐ वैभव लक्ष्मी माता, मैया वैभव लक्ष्मी माता,
भक्तों के हितकारिनी, भक्तों के हितकारिनी,
सुख वैभव दाता, ॐ वैभव लक्ष्मी माता ।

लक्ष्मी माँ का नाम जो लेता, सुख सम्पति पाता,
मैया सुख सम्पति पाता, दुःख दरिद्र मिटता,
दुःख दरिद्र मिटता, बांछित फल पाता ।

ॐ वैभव लक्ष्मी माता, मैया वैभव लक्ष्मी माता,
भक्तों के हितकारिनी, भक्तों के हितकारिनी,
सुख वैभव दाता, ॐ वैभव लक्ष्मी माता ।

लक्ष्मी माता तू जग माता, जग पालक रानी,
मैया जग पालक रानी, हाथ जोड़ गुण गाते,
हाथ जोड़ गुण गाते, जग के सब प्राणी ।

ॐ वैभव लक्ष्मी माता, मैया वैभव लक्ष्मी माता,
भक्तों के हितकारिनी, भक्तों के हितकारिनी,
सुख वैभव दाता, ॐ वैभव लक्ष्मी माता ।

हे माँ तेरी शरण में जो आता, तेरी भक्ति पाता,
मैया तेरी भक्ति पाता, माँ तेरी ममता पा के,
माँ तेरी ममता पा के, अंत स्वर्ग जाता ।

ॐ वैभव लक्ष्मी माता, मैया वैभव लक्ष्मी माता,
भक्तों के हितकारिनी, भक्तों के हितकारिनी,
सुख वैभव दाता, ॐ वैभव लक्ष्मी माता ।

ॐ वैभव लक्ष्मी माता, मैया वैभव लक्ष्मी माता,
भक्तों के हितकारिनी, भक्तों के हितकारिनी,
सुख वैभव दाता, ॐ वैभव लक्ष्मी माता,
ॐ वैभव लक्ष्मी माता ।

Share this post (शेयर करें)