Devkatha is a religious website that provides details on Aarti, Bhajan, Katha, Mantra, Vandana, Chalisa, Prerak Kahaniyan, Namavali,shri ram, stuti, strot, hindu mahine, asthak, ekadashi, radha krishan, sanatan dharm, dharmsaar, jai khatushayam, radhe radhe, jai kishori, prushotam mas, kartik, savan, diwali, holi, janmasthmi, radha astmi, jai shiv shakti, hanuman chalisa, shiv Chalisa Devkatha.com

पहले ध्यान श्री गणेश | Pahle Dhyan Shree Ganesh

पहले ध्यान श्री गणेश का

पहले ध्यान श्री गणेश का,
मोदक भोग लगाओ।
भक्ति मन से करलो भगतो,
गणपति के गुण गाओ॥
पहले ध्यान श्री गणेश का…

द्वार द्वार घर आसान सब पर,
शुभ प्रभु की है प्रतिमा।
देवो में जो देव पूज्ये है,
गणपति की है गरिमा॥
मंगल अति सुमंगल है जो,
मंगल अति सुमंगल है जो।
उनको नयन बसाओ,
पहले ध्यान श्री गणेश का…

आरती स्तुति भजन प्राथना,
शंख नाथ भी गूंजे।
मंगल जल दर्शन से गणपति,
तन मन सबका भीजे॥
सब भक्तो का मंगल करदो,
सब भक्तो का मंगल करदो।
मन सबका हरषाओ,
पहले ध्यान श्री गणेश का…

सब त्यौहार उन्ही से शुभ है,
गणपति का त्योहारा।
मूषक वाहन श्री गणेश का,
ऐसा देव हमारा॥
कीर्तन भजन नारायण करते,
कीर्तन भजन नारायण करत।
उत्सव आज मनाओ,
पहले ध्यान श्री गणेश का…

पहले ध्यान श्री गणेश का
मोदक भोग लगाओ।
भक्ति मन से करलो भगतो,
गणपति के गुण गाओ॥

Share this post (शेयर करें)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top