You are currently viewing लड्डूगोपाल आरती | Laddugopal Aarti

लड्डूगोपाल आरती | Laddugopal Aarti

लड्डूगोपाल आरती | Laddugopal Aarti

आरती बाल कृष्ण की कीजै ।अपना जन्म सफल कर लीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…

श्री यशोदा का परम दुलारा ।बाबा के अँखियन का तारा ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…

गोपियन के प्राणन से प्यारा ।इन पर प्राण न्योछावर कीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…

बलदाऊ के छोटे भैया ।कनुआ कहि कहि बोले मैया ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…

परम मुदित मन लेत बलैया ।अपना सरबस इनको दीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…

श्री राधावर कृष्ण कन्हैया । ब्रज जन को नवनीत खवैया ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…

देखत ही मन लेत चुरैया ।यह छवि नैनन में भरि लीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…

तोतली बोलन मधुर सुहावै ।सखन संग खेलत सुख पावै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…

सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे ।अब इनको अपना करि लीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…

Share this post (शेयर करें)