You are currently viewing ब्राह्मणी माता आरती | Brahmani Mata Aarti

ब्राह्मणी माता आरती | Brahmani Mata Aarti

ब्राह्मणी माता आरती | Brahmani Mata Aarti

ॐ ब्रह्माणी मइया, जय ब्रह्माणी मइया।
पल्लू धाम विराजत, सब जन कल्याणी ॥
ॐ ब्रह्माणी मइया ..

मंगल मोदमयी माँ, पीताम्बर धारी।
स्वर्ण छत्र से शोभित, हंसन असवारी ॥
ॐ ब्रह्माणी मइया ..

कर में तेरे कमंड़ल, अक्ष माला सोहे।
लाल ध्वजा फहराये, सबका मन मोहे ॥
ॐ ब्रह्माणी मइया ..

पत्र पुष्प फल धूप दीप, नैवेध्य चढ़े भारी।
जगमग ज्योत आरती, भक्तन भय हारी ॥
ॐ ब्रह्माणी मइया ..

डमरू ढोल नगाड़े, कीर्तन जयकारे।
तीन लोक यश गूंजे, कष्ट हरो सारे ॥
ॐ ब्रह्माणी मइया ..

पुत्र हीन, धन हीन दुःखी, जिस आशा से आवे।
दयामयी तेरे द्वारे-2 वांछित फल पावे ॥
ॐ ब्रह्माणी मइया ..

कृपा दृष्टि मुझ पर माँ, तेरी बनी रहे।
तुझे न क्षण भर भूलू, तू मेरे साथ रहे ॥
ॐ ब्रह्माणी मइया ..

सेवा पूजा साधन, कुछ भी नहीं जानू।
करूँ आरती अर्पण-2, धन्य भाग माँनू ॥
ॐ ब्रह्माणी मइया ..

ॐ जय माँ ब्रह्माणी, बोलो जय माँ ब्रह्माणी मइया।
पल्लू धाम विराजत, सब जन कल्याणी ॥
ॐ ब्रह्माणी मइया ..

Share this post (शेयर करें)