Devkatha

बोल पींजरे का तोता राम | Bol Pinjare Ka Tota Ram

बोल पिंजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पिंजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे।।

प्रभु की भक्ति सुबह के जैसी,
माया है एक ढलती शाम,
दुविधा में ना दोऊ जाए,
माया मिले ना तुझको राम,
तू चुन ले भक्ति अभिराम,
तू चुन ले भक्ति अभिराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पींजरे का तोता राम…

चंचल मन को केंद्रित कर दे,
श्री हरी जी के चरणों में,
भोग विलास में समय गँवा मत,
कुछ भी नहीं है सपनो में,
छोड़ आलस सकल विश्राम,
छोड़ आलस सकल विश्राम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पींजरे का तोता राम…

भजन के रस का अमृत पीकर
भक्ति की शक्ति तू लेले
अपने मानुष तन जीवन को
प्राणी यहा सफल कर ले
करले आवागमन को प्रणाम
करले आवागमन को प्रणाम रे
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पींजरे का तोता राम…

इस दुनिया में बन्दे तेरा
कही नही ठिकाना है
एक दिन पिंजरा छोड़ के पंछी
दूर बहुत उड़ जाना है
उड़ के जाना है प्रभु के धाम
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पींजरे का तोता राम…

Share this post (शेयर करें)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top