Devkatha is a religious website that provides details on Aarti, Bhajan, Katha, Mantra, Vandana, Chalisa, Prerak Kahaniyan, Namavali,shri ram, stuti, strot, hindu mahine, asthak, ekadashi, radha krishan, sanatan dharm, dharmsaar, jai khatushayam, radhe radhe, jai kishori, prushotam mas, kartik, savan, diwali, holi, janmasthmi, radha astmi, jai shiv shakti, hanuman chalisa, shiv Chalisa Devkatha.com

पल्लू वाली माता आरती | Pallu Wali Mata Aarti

अम्बे तू हैं जगदम्बे काली, जय मैय्या पल्लू वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती-2 ॥टेक॥

माता तेरे भक्त जनों पे भीर पड़ी हैं भारी,
दानव दल पर टूट पड़ो माँ करके सिंह सवारी ।
अम्बे तू हैं जगदम्बे काली…

सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली,
नैयाँ भँवर से उबारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती ।
अम्बे तू हैं जगदम्बे काली…

नहीं मांगते धन और दौलत, ना चांदी ना सोना,
हम तो मांगते तेरे मन का एक छोटा सा कोना ।
अम्बे तू हैं जगदम्बे काली…

सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,
सतियों के सत को संवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती ।
अम्बे तू हैं जगदम्बे काली…

Share this post (शेयर करें)
Scroll to Top