Devkatha is a religious website that provides details on Aarti, Bhajan, Katha, Mantra, Vandana, Chalisa, Prerak Kahaniyan, Namavali,shri ram, stuti, strot, hindu mahine, asthak, ekadashi, radha krishan, sanatan dharm, dharmsaar, jai khatushayam, radhe radhe, jai kishori, prushotam mas, kartik, savan, diwali, holi, janmasthmi, radha astmi, jai shiv shakti, hanuman chalisa, shiv Chalisa Devkatha.com

नगरी हो अयोध्या सी | Nagari Ho Ayodhya Si

नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो

नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो
और चरण हो राघव के जहाँ मेरा ठिकाना हो

हो त्याग भारत जैसा सीता सी नारी हो
और लवकुश के जैसी संतान हमारी हो
नगरी हो अयोध्या सी…

श्रद्धा हो श्रवण जैसी शबरी सी भक्ति हो
और हनुमत के जैसी निष्ठा और शक्ति हो
नगरी हो अयोध्या सी …

मेरी जीवन नैया हो प्रभु राम खेवैया हो
और राम कृपा की सदा मेरे सर छय्या हो
नगरी हो अयोध्या सी …

सरयू का किनारा हो निर्मल जल धारा हो
और दरश मुझे भगवन हरी घडी तुम्हारा हो
नगरी हो अयोध्या सी …

कौशल्या सी माई हो लक्ष्मण सा भाई
और स्वामी तुम्हारे जैसा मेरा रघुराई हो
नगरी हो अयोध्या सी …

नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो
और चरण हो राघव के जहाँ मेरा ठिकाना हो

Share this post (शेयर करें)
Scroll to Top