Devkatha

धीरे धीरे नाचो रे गणेश | Dhire Dhire Nacho Re Ganesh

मंदिर में ठोलक बाजे गणपति नाचे,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश
दुनिया देख रही

ताँबे के कलसा में ठंडा सा पानी
धीरे धीरे न्हावो रे गणेश
दुनिया देख रही
धीरे धीरे नाचो ..

बड़े प्यार से मोदक बनाये
धीरे धीरे खावो रे गणेश
दुनिया देख रही
धीरे धीरे नाचो ..

सोने का लोटा निर्मल पानी
धीरे धीरे पियो रे गणेश
दुनिया देख रही
धीरे धीरे नाचो ..

चुन चुन दूर्वा माला बनायीं
धीरे धीरे पहनो रे गणेश
दुनिया देख रही
धीरे धीरे नाचो ..

रेशम की चादर झालरदार तकिया
धीरे धीरे सोवो रे गणेश
दुनिया देख रही
धीरे धीरे नाचो ..

छोटा सा प्यारा सा मंदिर बनाया
धीरे धीरे आवो रे गणेश
दुनिया देख रही
धीरे धीरे नाचो ..

Share this post (शेयर करें)
Scroll to Top