Devkatha

भोलेनाथ का भजन | Bholenath ka Bhajan

फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना
नित ध्यान धरु तेरा बिगड़ी को बना जाना

तुझे अपना समझकर मै फरियाद सुनाता हु
तेरे दरपर आकर मै नित धुनी रमाता हु
क्यों भूल गये भगवन मुझे समझ के बेगाना
फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ…

मेरी नाव भवर डोले तुम्ही तो खेवैया हो
जग के रखवाले तुम तुम ही तो कन्हैया हो
कर नंदी सवारी तुम भवपार लगा जाना
फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ…

तुम बिन न कोई मेरा अब नाथ सहारा है
इस जीवन को मैंने तुझ पर ही वारा है
मर्जी है तेरी बाबा अच्छा नही तडपाना
फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ…

नैनो में भरे आँसू क्यों तरस न खाते हो
क्या दोष हुआ मुझसे मुझे क्यों ठुकराते हो
अब मैहर करो बाबा सुन के मेरा अफसाना
फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ…

Share this post (शेयर करें)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top